फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : लाखों का दहेज लेकर मुकर गए लड़के वाले, नहीं की शादी, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 03:46 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दहेज प्रथा आज भी चरम पर है और इस बार एक लड़की के पिता ने थाने में गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 21 लाख रुपये लिए, 23 लाख खर्च कराए, फिर शादी नहीं की। जिसके बाद युवती के पिता ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी है और तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरधाम कॉलोनी, कबीर नगर निवासी एक परिवार ने 21 लाख रुपये दहेज लेकर और 23.35 लाख खर्च करा कर अपने बेटे की शादी नहीं की। पीड़िता युवती के पिता की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सेंट जांस कॉलोनी, मड़ौली की रहने वाली एक युवती के पिता के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी शंकरधाम कॉलोनी, कबीर नगर निवासी संजय द्विवेदी के पुत्र हर्ष द्विवेदी से तय की थी। सगाई के बाद तिलक हुआ। दूल्हा पक्ष की मांग के अनुसार तिलक तक उन्होंने 44 लाख 35 हजार रुपये लेन-देन और आयोजनों में खर्च किया।

इसमें से 21 लाख रुपये नकद हर्ष के पिता संजय को दिया गया था। तिलक के बाद कश्मीरीगंज खोजवा निवासी अगुआ अजय दूबे अपनी पत्नी अनीता दूबे के साथ उनके घर आया। दोनों ने कहा कि हर्ष से अपनी बेटी की शादी के लिए संजय और उसकी पत्नी सरिता द्विवेदी को 21 लाख रुपये और दे दीजिए। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि शादी के संबंध में बात करने के लिए उनकी पत्नी संजय द्विवेदी के घर गई। संजय और उसकी पत्नी सरिता 21 लाख रुपये और देने पर ही शादी करने की बात पर अड़े रहे। बात न मानने पर सरिता और उसकी बेटी अदिति ने उनकी पत्नी से गालीगलौज और हाथापाई कर उन्हें घर से भगा दिया।

हाल ही में पता लगा कि गत 12 मार्च को संजय और सरिता ने अपनी बेटे हर्ष की शादी लखनऊ जाकर किसी अन्य युवती से कर दी है। इस घटना से उनके पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से जबरदस्त आघात पहुंचा है। उधर, इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें