फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ कल्याणक पर दीयों से रौशन हुई भगवान की जन्मस्थली

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर 1008 भगवान सुपार्श्वनाथ का गर्भ कल्याणक दिवस रविवार को मनाया गया। भगवान सुपार्श्वनाथ की जन्मस्थली स्थित श्री भदैनी जी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में समाज के लोगों ने उत्सव को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। पूजापाठ के साथ ही भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण जैन धर्म के संदेशों से गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन

रविवार को भगवान सुपार्श्वनाथ महामस्तकाभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद संपूर्ण विश्व से कोरोना महामारी के खात्मे की कामना की गई। महामारी के खात्मे और सर्व जीवों की रक्षा के लिए वृहद शांति धारा की गई। इसके पश्चात शांतिनाथ विधान और भगवान पूजन पाठ संपन्न हुए। इस दौरान प्रभु दास जैन घाट पर विराजित भगवान पार्श्वनाथ के चरणों का अभिषेक हुआ। शाम को मंदिर में दीप अर्चना की गई। मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर प्रभु चरणों में अर्पित किया गया। दीप अर्चना में चौबीस भगवान के स्त्रोत पढ़कर दीप प्रज्वलित मंत्रों के साथ महामारी मुक्ति की कामना की गई। इसके बाद 24 भगवान की आरती उतारी उतारी गई। इस अवसर पर बीना जैन, ललित जैन, समीर गर्ग, आभा गर्ग, स्मृति जैन, लता जैन, मुन्नी जैन, रजनी जैन, सूर्य प्रकाश जैन, कोमल जैन, आकाश जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र जैन की देखरेख में संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें