फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मरीज देखने अस्पताल जा रहे तीन युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज देखने अस्पताल जा रहे तीन युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

- मोहनसराय ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, एक बाइक में तीन लोग सवार थे, एक का बीएचयू में चल रहा इलाज, आरोपी चालक हिरासत में

रोहनिया (वाराणसी)। मोहनसराय ओवरब्रिज पर रेलिंग के काम में लगे ट्रैक्टर से बाइक सवार तीन युवक टकरा गए। इससे दो युवकों की मौत हो गई। सब अस्पताल में भर्ती एक परिचित को देखने जा रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर है। सूचना पाकर रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक लक्षापुर निवासी अजय को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बेनीपुर निवासी रिंकू गुप्ता (40), चंद्रबली पटेल (48) और लालचंद एक बाइक पर सवार होकर चितईपुर में एक अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने जा रहे थे। मोहनसराय ओवरब्रिज पर रेलिंग के काम में लगे ट्रैक्टर से उनकी बाइक सामने से टकरा गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने तीनों को बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने रिंकू गुप्ता और चंद्रबली पटेल को मृत घोषित कर दिया। लालचंद का इलाज चल रहा है। मृतक रिंकू और चंद्रबली पावरलूम में काम करते थे। रिंकू की मौत की सूचना पाकर उसके पिता भग्गू, मां विमला देवी, पत्नी मीना देवी और तीन बेटियों, एक बेटे का रो-रोकर हाल खराब है। चंद्रबली पटेल के पिता किशोर पटेल, मां शांति देवी, पत्नी कुसुम देवी, दो बेटों, एक बेटी की हालत भी बेसुधों जैसी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें