फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए जबरदस्त उत्साह

Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पिछले कुछ सालों से छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साल दर साल आवेदकों की भीड़ बढ़ रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब सात हजार फार्म भरे जा रहे हैं। दस दिन में सत्तर हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


बीएचयू में सत्र 2016-17 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार भी दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच जमकर मारामारी होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 29 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।

अब तक करीब 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन विश्वविद्यालय को मिल चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी तय की गई है। बता दें कि पिछले सत्र में करीब चार लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। उधर विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो हेल्प डेस्क बनाई हैं।
विज्ञापन


एक महिला महाविद्यालय और दूसरी यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कालेज में। किसी तरह की परेशानी होने पर इन दोनों स्थानों पर जाकर विद्यार्थी अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। ये हेल्प डेस्क 29 फरवरी तक 11 से तीन बजे तक संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें