दी बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान में अनिल कुमार पांडेय अध्यक्ष, जगत नारायण मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अजय श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकोें ने फूल-मालाओं से लादकर जीत का जश्न मनाया।
मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। मदन कुमार, कैलाश नारायण मिश्र और प्रमोद जायसवाल क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगत नरायन मिश्र ने राजकुमार श्रीवास्तव को हराया और तीसरे स्थान पर कृष्ण चंद्र मौर्य रहे। महामंत्री पद पर अजय श्रीवास्तव ने आशुतोष मिश्र को हराया और महेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।