फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर जानवर के घुसने से विवाद

Tue, 16 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुरा क्षेत्र के शकर तालाब स्थित एक धार्मिक स्थल में सोमवार को जानवर घुसने के बाद हंगामा हो गया। इसे लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के दौरान ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जानवर पालने वाले लोगों को हिदायत दी कि वह सप्ताह भर के अंदर जानवरों को कहीं और रखने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन



शकर तालाब स्थित एक धार्मिक स्थल के पास ही कुछ लोग जानवर पालने का काम करते हैं। करीब महीने भर पूर्व ही एक जानवर धार्मिक स्थल में घुस गया था। इसे लेकर एक समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। सोमवार को फिर एक जानवर धार्मिक स्थल में घुस गया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जानवरों को नक्खीघाट पहुंचवाया। एसओ जैतपुरा मूलचंद चौरसिया का कहना है कि जानवर पालने वाले लोगों को हिदायत दी गई है कि सप्ताह भर के अंदर धार्मिक स्थल से दूर पशुओं को रखने के की जगह सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें