फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शैली ट्रेडर्स के भोला-शुभम की 60 पेज की चार्जशीट कोर्ट में होगी दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर व सोनभद्र जेल में बंद भोला प्रसाद जायसवाल और भगोड़े शुभम जायसवाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 60 पेज की चार्जशीट तैयार की है, जिसे कोर्ट में मंगलवार को दाखिल करेगी। वहीं, इसी मामले में कफ सिरप प्रकरण के 18 आरोपियों की चार्जशीट 38 हजार पन्नों में कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। करीब 142 दिन तक चली गहन जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों का काला चिट्ठा तैयार किया।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट, कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद जायसवाल और उसके बेटे शुभम जायसवाल के खिलाफ 60 पेज की चार्जशीट तैयार की गई है। इसमें सभी तरह के साक्ष्य और गवाह शामिल हैं। इससे पूर्व 18 आरोपियों के खिलाफ 38 हजार पेज की चार्जशीट कोर्ट में पिछले माह दाखिल की जा चुकी है।
कफ सिरप प्रकरण में 15 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच शुरू हुई और 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। लगभग 45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जांच में पाया गया कि इस गिरोह के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। इसे देखते हुए एसआईटी भी गठित की गई है। अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई गई है। हवाला कारोबार का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें