फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist attack: जम्मू बस हमले में घायल दंपती ने बताई हादसे की कहानी, शादी की सालगिरह पर गए थे मां वैष्णो धाम

Mon, 10 Jun 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Terrorist Attack In Jammu : जम्मू बस अटैक में बनारस के दंपती भी घायल हुए हैं। दंपती अपनी शादी की पहली सालगिरह पर मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने के लिए गए थे। उन्होंने घरवालों से हादसे की पूरी कहानी बताई है।  
विज्ञापन
अतुल मिश्रा व उनकी पत्नी नेहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले में वाराणसी के दंपती अतुल मिश्रा (32) और नेहा (29) भी घायल हुए हैं। परिजनों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन फिलहाल उन्हें अस्पताल में रखा गया है। आतंकी हमले से दोनों सहम गए हैं। दूसरी ओर खबर की पुष्टि होने के बाद अतुल मिश्रा के घर पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली। अतुल मिश्रा के चाचा योगेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने भतीजे से बात की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर रविवार शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिसमें बस ड्राइवर घायल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। आतंकी हमले में अब तक 9 दर्शनार्थियों की मौत की खबर है और 33 लोग घायल हैं। घायलों में शामिल अतुल मिश्रा और उनकी पत्नी नेहा वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कालभैरव मंदिर के पीछे रहने वाले हैं।

शादी की सालगिरह पर गए थे माता का दर्शन करने

आतंकी हमले में घायल अतुल मिश्रा के चाचा योगेश मिश्रा ने बताया कि उनका भतीजा और बहू शादी की पहली सालगिरह पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। दोनों बीते 6 जून को वाराणसी से बेगमपुरा ट्रेन से रवाना हुए थे। 7 जून को अतुल और नेहा के शादी की सालगिरह थी। वहां मां वैष्णो देवी का दर्शन कर नौ जून को शिवखोड़ी में दर्शन पूजन कर बस से लौट रहे थे। 
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच बस खाई में गिरी

अतुल और नेहा ने अपने परिजनों से बातचीत के दौरान बताया कि बस में करीब 42 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। बस रियासी जिले के गांव के पास जब पहाड़ी इलाके में पहुंची तो आतंकवादियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के कारण श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। जब तक कोई कुछ समझता तब तक बस ड्राइवर को गोली लगी और बस गहरी खाई में जा गिरी। कुछ देर बाद जब अतुल और नेहा को होश आया तो देखा कि आसपास सेना के जवान मौजूद हैं और घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें