विजय कपूर ने बताया कि 500 करोड़ का कारोबार थम गया, ऑर्डर कैंसिल हो गए। डोमोटैक्स ट्रेड फेयर से पूर्वांचल के निर्यातकों को साल भर का 1000 करोड़ के ऊपर का ऑर्डर मिलता था। लेकिन अब ऑर्डर मिलना बंद हो गया है।
पूर्वांचल निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ सिंह ने बताया कि लाल सागर में एक और जहाज पर हमले के बाद से निर्यातकों में भय है। रूट बदलने से माल भाड़े में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर माल लाल सागर के रास्ते यूरोप, अमेरिका जाते हैं। फिलहाल इस रास्ते से कारोबारी माल यूरोप नहीं भेजना चाहते हैं।
दूसरी ओर पूर्वी अमेरिका के लिए जाने वाले जहाज अफ्रीकी महाद्वीप से घूमकर जा रहे हैं। निर्यातक अनिल अग्रवाल ने बताया कि डोमोटैक्स के निरस्त होने से पूर्वांचल के निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है।