फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों ने मासूम को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने कार को किया आग के हवाले

Thu, 04 Jan 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद जलाई गई स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के ड्राइवर व गाड़ी में सवार लोग भाग निकले। मौके पर पहुचे आसपास के लोगों ने गाड़ी को आग लगा दी।  इसके बाद मुवावजा व कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जामकर बैठ गए। मौके पर पहंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सदानंद गुप्ता का मकान बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर स्थित है। उनका 10 वर्षीय पुत्र मल्लू गुप्ता सड़क पार कर उस पार खेलने जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेजगति से आ रही स्कार्पियों ने उसे रौंद दिया।

जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पास मौजूद लोगों ने स्कार्पियों को आग के हवाले कर दिया। काफी देर तक स्कार्पियों धू-धूकर जलती रही। इस बीच आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


उधर, चालक भागने में सफल हो गया। जाम की सूचना मिलते ही बांसडीहरोड एसओ सत्येंद्र राय, बांसडीह सीओ अशोक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जामकर्ताओं को बहुत समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। 
विज्ञापन

जाम से लोग रहे बेहाल

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी देर की बहस के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौके पे पहुंचे और विरोध कर रहें लोगों को आश्वासन दिया कि गाड़ी ट्रेस कर ली गई है। वाहन स्वामी व चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जामकर्ताओं ने करीब ढ़ाई घंटे बाद जाम समाप्त किया। 

वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सदानंद वाराणसी पीएसी में तैनात है। मृतक अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की माता उषा देवी एवं परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं पिता वाराणसी से चल दिए है।

बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग स्थित सेमरी चट्टी पर लगे जाम के दौरान सड़क के दोनों पर तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। करीब ढ़ाई घंटे बाद जाम समाप्त होने के बाद यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें