फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ राज्यों के 55 स्टालों पर दिख रहा हस्तशिल्पियों का हुनर, 10 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

Fri, 02 Oct 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शनी में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में गांधी जयंती पर शुक्रवार को 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ सूबे के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड के हस्तशिल्पियों के 55 स्टाल लगे हैं, जिसमें दो स्टेट अवार्डी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


11 अक्तूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी रोजाना दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक उत्पाद हैं, जिसमें जरी एंड जरी, फुलकारी, तिल्ला, जूती, लेदर वर्क्स, उड कार्विंग, ज्वेलरी, क्राफ्ट, मेटल वेयर, टेक्सटाइल, हैंड ब्लाक प्रिंट, इंब्राडयरी, एप्लिक वर्क की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए है।


राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह प्रदर्शनी काफी मायने रखेंगी। देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए हस्तशिल्पियों की कला को नजदीक से देखने का अच्छा अवसर है। कोरोना संक्रमण से खुद को बचाते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करें। पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि बगैर मास्क के किसी को भी सांस्कृतिक संकुल में एंट्री नहीं मिलेगी। यह प्रदर्शनी हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय द्वारा वाराणसी महोत्सव समिति की ओर से लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें