फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक जारी होंगे बीएचयू के सभी परिणाम, एलएलबी, बीएड समेत चार के रिजल्ट घोषित

Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BHU
विज्ञापन

बीएचयू में स्नातक और स्नातकोतर की काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि घोषित होने के साथ ही अब बचे हुए प्रवेश परीक्षा परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। इसमें बृहस्पतिवार शाम बीएड, एलएलबी के साथ ही बीवाक, शास्त्री प्रवेश परीक्षा के परिणाम तो जारी कर दिए गए हैं जबकि बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम भी अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


 बीएचयू में दाखिले के लिए 24 से 31 अगस्त और 9 से 18 सितंबर तक प्रवेश परीक्षा कराई गई थी।  अब काउंसलिंग की तिथि भी घोषित की जा चुकी है,जिसमें 15 अक्टूबर तक स्नातकोतर जबकि उसके बाद स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ साथ बचे प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जा रहा है। अभी फिलहाल बीएड और एलएलबी और शास्त्री, बीवाक के प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं।


इस बारे में पूछे जाने पर परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि 24 से 31 अगस्त तक हुए सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं जबकि 9 से 18 सितंबर तक होने वाली प्रवेश परीक्षा में बीवाक, शास्त्री  समेत तीन पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी हुए हैं और पांच-छह अक्तूबर तक बचे हुए सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें