फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में ठंड का कहर: तापमान 4 डिग्री नीचे, कोहरे का यलो अलर्ट जारी; ओस की बूदों ने बनारसियों को कंपकंपाया

Sun, 04 Jan 2026 06:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Today: वाराणसी में माैसम का सितम जारी है। ठंड और शीतलहरी से जनजीवन तो बेहाल था ही, तभी हल्की बारिश से गलत में और इजाफा कर दिया। माैसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सुबह-सुबह गंगा में सैर-सपाटा करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: इस बार ठंड में अब तक पूस की बारिश और नम हवाओं का असर नहीं दिखा, लेकिन तड़के सुबह ओस की बूंदाबांदी ने सावनी फुहार की याद दिला दी। पूरा शहर और आसपास के गांव इतने भीगे कि सड़कें और घरों की छत व दीवारें दोपहर तक गीली रहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री कम है। हवा में नमी 100 फीसदी तक दर्ज की गई। दिनभर धूप की एक झलक भी नहीं दिखी, और पूरे समय ऐसा लग रहा था कि कहीं बारिश न हो जाए। 

न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जिले में अगले दो दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूस की बारिश की कोई उम्मीद नहीं
बनारस में इस बार पूस की बारिश की संभावना नहीं है। पिछले साल दिसंबर के अंतिम दो-तीन दिनों में 5-6 मिमी बारिश हुई थी। बीते 30 साल के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में औसतन 0.6 दिनों में 4.1 मिमी बारिश होती है। हालांकि, इस बार मौसम सूखा रहेगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह भर बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे की फुहार अगले दो-तीन दिनों तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें