फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: पिछले साल से चार डिग्री और 2024 से 14 डिग्री ज्यादा है काशी का पारा, जानें अपडेट

Tue, 20 Jan 2026 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ठंड के दिनों में कमी आ रही है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि फरवरी तक ठंड के दिन शिफ्ट हो गए है। सोमवार को पारा 26.4 डिग्री रहा, जबकि पिछले साल 22 डिग्री और उसके पहले मात्र 12 डिग्री रहा है।
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार जाड़े के दिनों में कमी आने के संकेत मिले हैं। आमतौर पर एक दिसंबर से कुल 50 दिन बीत गए लेकिन ठिठुरन वाला मौसम मुश्किल से 10 से 15 दिन ही रहा जबकि पिछले दो साल से हर सीजन में ठंडक के 30 से ज्यादा दिन रहे हैं और कम ठंड वाले दिनों की संख्या भी 20 से 30 दिन तक रही। 

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ठंड के दिन आगे शिफ्ट हो गए हैं। इस बार फरवरी के शुरुआती दिनों में भी ठंड पड़ने की संभावना बरकरार है। मौसम विज्ञान के अनुसार 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड मानी जाती है। लेकिन इस बार ठंड देर से शुरू हुई है और यह आगे भी बढ़ सकती है।

प्रो. श्रीवास्तव के अनुसार 25 दिसंबर के बाद से तापमान तेजी से नीचे आना शुरू हुआ था। वहीं दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक ठिठुरन भरी ठंडक थी। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड के दिन अभी भी बाकी हैं, लेकिन इस बार बड़ा ब्रेक आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार को तापमान 2025 के मुकाबले चार डिग्री ज्यादा और 2024 के मुकाबले दोगुना 14 डिग्री तक ज्यादा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य 4.6 डिग्री ज्यादा 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश से तीसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर रहा। जबकि पिछले साल 19 जनवरी को वाराणसी का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 2024 में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और रात का तापमान 10.4 डिग्री तक चला गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

48 घंटे में बदल सकता है मौसम
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही कोहरे में कमी आने से 22 जनवरी से बारिश की संभावना बनी है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा के दिशा में बदलाव और आसमान में बादलों की उपस्थिति से पिछले 24 घंटों के दौरान बीती रात प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होगा जो कि आगे बनारस सहित पूर्वी यूपी तक आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें