फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: 24 घंटे में 3.2 डिग्री लुढ़का पारा, 15 किमी प्रति घंटे से बही पछुआ ने कंपाया; चेतावनी जारी

Sun, 28 Dec 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में माैसम का कहर लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चल रहे हैं। वहीं, स्कूल बंद होने से बच्चों को थोड़ी राहत है।
विज्ञापन
कोहरे के बीच बड़े वाहनों को हुई ज्यादा दिक्कत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather Today: ठंडक ने काशी में अपना तेवर बदल दिया है। 24 घंटे में दिन का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और पूरे दिन 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही बर्फीली पछुआ शरीर से टकराते ही कंपकंपी छुड़ाती रही। बनारस पूरे दिन कोल्ड वेव की चपेट में रहा। हवा में सुबह से लेकर रात तक चिलिंग इफेक्ट बना रहा, जिसकी ठिठुरन 24 घंटे तक बरकरार रही।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11 बजे तक तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। दोपहर में चंद मिनटों के लिए धूप तो खिली, मगर अधिकतम पारा 16.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। यह सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक नए साल का पहला दिन भी प्रचंड ठंड की भेंट चढ़ सकता है। 31 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 1 जनवरी को अधिकतम पारा 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि यह इससे भी कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिन कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। ऐसे में ठंडक में और इजाफा होने की संभावना है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ दोनों सक्रिय हैं, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें