फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा, 5 दिन लू का अलर्ट

विज्ञापन
घाटों पर पसरा सन्नाटा । संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिन से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बने रहने की वजह से लोग गर्मी से बेचैन हो गए हैं। इधर सोमवार को दिन में लू चलने की वजह से लोग परेशान रहे। इसका असर रात में भी देखने को मिला और रात का मौसम भी गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को तपा दिया। दोपहर में तो गंगा घाट से लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर सहित कई जगहों पर सन्नाटे जैसा माहौल देखने को मिला। दिन में धूप अधिक होने का असर ही रहा कि रात में भी लोगों की बेचैनी बनी रही। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 44 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सोमवार को 24.5 दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले पांच दिन यानी 25 अप्रैल तक लू चलती रहेगी। गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें