पद्मभूषण नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा कि मैंने 50 वर्षों में यही सीखा है कि सिनेमा सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि दिलों तक पहुंचने का जरिया है। मेरा मानना है कि ईश्वर की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। जब कोविड के दौर में कोई भी फिल्म रिलीज करने की हिम्मत नहीं कर रहा था, हमने 2021 में फिल्म अखंडा रिलीज की और ईश्वर की कृपा से यह फिल्म सुपरहिट हुई। बालकृष्ण ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है। उनको फिल्म की जानकारी दी तो उन्होंने कहा हम भी फिल्म देखेंगे।