अमिताभ ठाकुर की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
अदालत में पेशी कराने से पहले कोर्ट परिसर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने रास्ते की घेराबंदी कर उस घेरेबंदी के अंदर से उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस दौरान किसी को भी कोर्ट रूम में आने-जाने पर पूरी तरह से रोक रही। एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान के साथ ही कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह के साथ ही पुलिस व पीएसी मौजूद रही। कचहरी के सभी गेट पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा रहीं।
अमिताभ ठाकुर की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर में कहा कि पुलिस उन्हें इसी समय देवरिया ले जाना चाहती है। जबकि देवरिया का रास्ता 5 से 6 घंटे का है। ऐसे में रास्ते में उनके साथ कुछ भी हो सकता है। उनके सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से जिम्मेदारी की जाए, जिससे उनके जानमाल को खतरा न हो।