फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में तहसीलदार की मनमानी, कहा-‘कब्जा हो रहा तो होने दो, दोबारा फोन मत करना’

Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

जौनपुर विवादित जमीन पर कब्जे की सूचना देने पर शिकायतकर्ता से तहसीलदार के दुर्व्यवहार का एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में तहसीलदार शिकायतकर्ता को अपशब्द कहने से भी नहीं चूक रहे हैं।  मीरगंज थाना क्षेत्र भिदुना गांव की एक विवादित जमीन पर कब्जा करने की शिकायत एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता सभाजीत ने तहसीलदार से फोन पर की थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक दिनांक 8 दिसंबर को बाबा यादव की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने फोन कर तहसीलदार को दी। ऑडियो में फोन पर वह तहसीलदार मछलीशहर से कब्जा रोकवाने की बात कह रहे हैं लेकिन तहसीलदार संतोष सोनकर उन्हें दो दिन बाद तहसील आने को कहते हैं।

शिकायतकर्ता के यह कहने पर कि जमीन अभी कब्जा की जा रही है और वह दो दिन बाद आएंगे तो क्या होगा। इस पर तहसीलदार कह रहे हैं कि कब्जा हो रहा है तो होने दो अब दोबारा फोन मत करना। बात यहीं नहीं रुकती। वह फोन करने वाले को अपशब्द कहने से भी नहीं चूकते। इस पर शिकायतकर्ता कहता है कि आप तहसीलदार हैं, ऐसा कैसे बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे को देख लेने की बात तक पहुंच जाते हैं। इस संबंध में तहसीलदार संतोष सोनकर का कहना है कि भिदुना गांव के मामले पर एक व्यक्ति से बात हुई है। वह धमकी दे रहा था तो मैने भी कहा मै भी वहीं से शुरू करता हूं जहां से वह चाहता है। वह धमकी दे रहा था तो मुझे भी कुछ कहना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें