जौनपुर जिले के महराजगंज विकास खंड के सेतापुर प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत पिछले तीन महीने से रोटी नहीं बन रही है। न तो कभी बच्चों को दूध दिया गया। इस बात का खुलासा एसडीेएम बदलापुर की जांच में हुआ है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने महराजगंज विकास खंड के प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक विद्यालय सेतापुर का निरीक्षण किया। स्कूल के बच्चे और रसोइयां बने एसडीएम को बताया कि मिड डे मील योजना के तहत यहां बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा है।