फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारों ने नहीं निबटाईं 170 शिकायतें 

Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण बीते दो माह से थानेदारों ने नहीं किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर सदर तहसील में डीएम राजमणि यादव को हुई। इस पर डीएम ने सभी थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामलों का निस्तारण करें। तीनों तहसीलों में कुल 322 शिकायतें आई। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


सदर तहसील पहुंचे डीएम के सामने शिवपुर में जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायत आई। इस पर एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा। इसी प्रकार चौबेपुर में एक कोटेदार की ओर से राशन न देने की शिकायत करने पर जिलापूर्ति अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। 

 तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का रजिस्टर जांचने के बाद डीएम ने जन समस्याओं के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा            कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर में 151, राजातालाब में 186 और पिंडरा में 85 सहित कुल 322 शिकायती पत्र आए। इनमें से सदर में 8, राजातालाब में 5  पिंडरा में 4 सहित 17 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शेष शिकायती पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर पर एडीएम, एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। आराजी लाइन संवाददाता के अनुसार राजातालाब तहसील पर शिकायत को आये लोगों को घंटों धूप में खड़े रहना पड़ा। पिछले तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने यहां पर दो पंजीकरण काउंटर बनाने का निर्देश दिया था। लेकिन उनके आदेशों का पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें