फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: डूबने से हुई थी छात्रा की मौत, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

Fri, 21 Aug 2020 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता 10 वीं की छात्रा का शव दो दिन बाद नदी से बरामद होने के मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया। दुष्कर्म के बाद हत्या और पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाने की परिजनों और ग्रामीणों की आशंका पर रिपोर्ट ने पानी फेर दिया।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर दो बार कराए गए पोस्टमार्टम के बाद भी पानी में डूबने से ही मौत की बात सामने आई। तेजाब से जलने की आशंका पर चिकित्सकों का कहना है कि कई बार ज्यादा देर तक शव के पानी में रहने के कारण वह जलने जैसा दिखने लगता है।

भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा का शव बुधवार को वरुणा नदी में मिला था। छात्रा दो दिन पूर्व मवेशी चराते समय लापता हो गई थी। घर वालों ने पुलिस को सूचना देकर खोजने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ भी की थी। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और भदोही-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। वे दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे थे। चेहरा देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तेजाब से जलाया गया हो।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पानी में डूबने से मौत की बात थी। जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद घर वाले शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान चले गए। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस अधीक्षक भी हैरत में पड़ गए और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाए, इसलिए उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन

एसपी ने खुद शव को बीच रास्ते से वापस मंगवाया। एसपी ने कहा कि किसी तरह का असमंजस न रह जाए, इसलिए पांच चिकित्सकों की टीम से दुबारा पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से ही मौत की बात सामने आई। दुष्कर्म और हत्या की बात भी पुष्ट नहीं हो पाई।
प्रकरण में हत्या या आत्महत्या की आशंका नहीं है। हो सकता है कि बच्ची के साथ कोई दुर्घटना हो गई हो, जिससे वह नदी में गिर गई हो। हालांकि पुलिस ने सभी एंगल से प्रकरण की जांच कराई है।
रामबदन सिंह, पुलिस अधीक्षक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें