फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दोस्तों संग गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, गंगा महल घाट पर हुआ हादसा

Sun, 14 May 2023 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गंगा महल घाट पर रविवार सुबह दोस्तों संग स्नान कर रहा किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गंगा महल घाट पर रविवार सुबह दोस्तों संग स्नान कर रहा किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सरायनंदन निवासी सौरभ (13) अपने दोस्त रोहित सिंह, देवा सिंह और आर्यन वर्मा के साथ गंगा स्नान गंगा महल घाट आया।

विज्ञापन


स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से सौरभ डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सौरभ को बचाने की कोशिश लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें