फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत, पिता सहित एक युवक घायल; रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक ने मारी थी टक्कर

Thu, 12 Sep 2024 05:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दर्दनाक हादसे में बेटी की मौत और पिता के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में बेटी की मौत, पिता सहित एक अन्य घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी निवासी कृष्णा सिंह अपनी बेटी विजेता (15) को बाइक से ईलाज के लिए भदवर निजी अस्पताल मे लेकर गए थे। वहां से घर लौटते समय पंचकोसी रोड लठिया में विपरीत दिशा से आ रहे हीरो होंडा बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने विजेता को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को ईलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें