शाम होने पर वे भाग निकले। इधर, किशोरी के घरवाले उसकी दिन भर तलाश करते रहे। शाम को किशोरी किसी तरह से घर पहुंची, तो उसे दिन भर खोजकर परेशान हुए घरवाले उसे ही पीटने लगे। बाद में पीड़िता की आप बीती सुन उसके भाई ने शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मेडिकल के लिए पीड़िता को रात में ही महिला थाने भेज दिया। रविवार को उसका मेडिकल कराया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नाबालिग हैं। रविवार की शाम को केस दर्ज कर एक को पकड़ लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं जिनमें एक की लोकेशन मुंबई में मिल रही है।