इसके बाद 14 मार्च को इमरान अपने दोस्तों के साथ उनके मायके फिर आया। इमरान ने मुकदमा वापस लेने को लेकर एक बार फिर धमकाते हुए गालीगलौज की और तीन बार तलाक कहा। उनकी मां और बहन ने विरोध किया तो इमरान और उसके दोस्तों ने तीनों की पिटाई की। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शादी के दो साल बाद पति की मौत हो गई तो विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता के पास मौजूद 10 लाख रुपये और आभूषण भी छीन लिया गया। प्रकरण को लेकर घुघरानी गली की रहने वाली प्रियांका घोष की तहरीर के आधार पर चौक थाने में उनके ससुर सुशांत घोष, सास रिंकी घोष, मामा ससुर गौतम घोष, साघन घोष और मुकुल घोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रियांका घोस के अनुसार, 14 फरवरी 2021 को उनकी शादी सौरभ घोष के साथ हुई थी। बीमारी के कारण 23 फरवरी 2023 को सौरभ की मौत हो गई। प्रियांका ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे वह अपनी नियति मान कर ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच उनके मामा ससुर गौतम घोष कोलकाता से आए। उन्होंने सास-ससुर को उनके खिलाफ कर दिया।
इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके पास मौजूद 10 लाख रुपये और गहने छीन लिए गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।