उत्तर प्रदेश के बलिया में लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को कुछ मनचलों मे एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने हद ही पार कर दी।
जिले थाना क्षेत्र के जमालपुर में शनिवार को घर से कालेज जा रही कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ मनचले युवकों ने सरेराह छेड़खानी की। इसके बाद जब छात्रा ने उनका विरोध किया तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट की।
किसी तरह छात्रा रोती-बिलखती भागकर कालेज पहुंची तथा शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। शिक्षकों ने सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि जेबी कृपलानी इंटर कालेज, जमालपुर की 12वीं की छात्रा शनिवार को अपने गांव से सहेलियों के साथ पैदल कालेज जा रही थी।
इसी बीच कालेज से लगभग 50 मीटर की दूरी पर तीन-चार की संख्या में पहले से खड़े युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बाइक से फरार हो गए।