फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से घर नहीं गए कर्मचारी: 308 पहिये और 161 टन का बॉयलर... साथ चल रहे 100 कर्मचारी, खाना भी पक रहा

Tue, 29 Sep 2026 01:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 308 पहिये वाले ट्रेलर के साथ 100 कर्मचारियों की टीम चल रही है और 14 वाहन चल रहे हैं। मशीन को पास कराने के लिए 20 इंजीनियर समेत कुल 100 सदस्यीय टीम साथ चल रही है। 
विज्ञापन
308 पहिये वाला वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के कुंभी में 450 करोड़ से देश का पहला पॉली लैक्टिक एसिड प्लांट स्थापित किया गया है। यह प्लांट चीनी के अपशिष्ट से प्लास्टिक बनाने का काम करेगा। इस प्लांट के लिए बेल्जियम से आया 161 टन वजनी बॉयलर चार महीने की लंबी यात्रा के बाद सोमवार शाम वाराणसी के डाफी टोल टैक्स पर पहुंचा। 

विज्ञापन


टोल के बगल से अस्थाई रास्ते का निर्माण किया गया है। मंगलवार को 308 पहिया वाले वाहन पर मशीन को मोहनसराय की ओर पास कराया जाएगा। मशीन को पास कराने के लिए 20 इंजीनियर समेत कुल 100 सदस्यीय टीम साथ चल रही है। 

बेल्जियम से 41 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा बॉयलर समुद्री मार्ग से ओडिशा पहुंचा था। वहां से इसे सड़क मार्ग से लखीमपुर कुंभी ले जाया जा रहा है। एक दिन में अधिकतम 40 किलोमीटर और कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। प्रतिदिन 200-300 लीटर डीजल खर्च होता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी: दो साल में बुजुर्गों से 12 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड नौसेना के अफसर, प्रोफेसर और डॉक्टर बने निशाना

सुरक्षित पहुंचाने के लिए दो पिकअप, दो ट्रेलर, दो ट्रक, दो हाइड्रा, दो जेसीबी और चार छोटी गाड़ियां साथ चल रही हैं। यह बॉयलर अक्तूबर तक लखीमपुर पहुंच सकता है। बॉयलर देखने, रील्स बनाने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि डाफी टोल प्लाजा और विश्व सुंदरी पुल बनने के बाद इतनी ऊंचाई वाली कोई वस्तु पहली बार जा रही है। दो महीने पहले 174 टन वजनी और 7.3 मीटर ऊंचाई वाला एक बॉयलर गया था। 

इसे भी पढ़ें; यूपी: सर्विस बुक में आदिवासी पिता का नाम, बच्चों के आधार में मुस्लिम पहचान शामिल; जांच के घेरे में मामला

कर्मियों ने बताया कि भोजन, पानी और दवा का इंतजाम किया गया है। ट्रेलर के ऊपर सोने के लिए चारपाई और खाना बनाने की व्यवस्था की है। पकाने के लिए अलग से कर्मचारी हैं। कर्मचारियों को मीडिया से बातचीत और वीडियो पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। मई से मशीन के साथ चल रहे कर्मचारी चार महीने से घर नहीं गए हैं। 

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 308 पहिये वाले वाहन को पास कराने के लिए काशी, वरुणा और गोमती जोन के थानों और यातायात पुलिस को सतर्क किया गया है। वहीं, मोहनसराय में इसे पास कराने के लिए हाइट गेट को तोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें