77वां जनपद स्तरीय पीआरडी स्थापना दिवस समारोह हरहुआ के काशी कृषक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने वॉलीबॉल और रस्साकशी की प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। टोली नंबर एक की टीम वॉलीबॉल और रस्साकशी की ओवरऑल विजेता बनी। टोली नंबर एक ने वॉलीबॉल में टोली नंबर दो काे 11-8 से हराया।
रस्साकशी में भी टोली नंबर दो को हराकर जीत हासिल की। खेल स्पर्धा में जिले के आठ विकास खंडों से 66 पुरुष और 22 महिला कुल 88 पीआरडी स्वयंसेवकों ने 4 टोलियों में खेल स्पर्धा में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन क्षेत्रीय कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकासखंड आराजी लाइन रीना यादव ने किया। संचालन क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, धन्यवाद ज्ञापन नीतीश कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में काशी कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय, विवेक सिंह रहे।