खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से प्रादेशिक कुश्ती मऊ में 25 से 27 दिसंबर आयोजित है। इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिला और मंडल की टीम का चयन ट्रायल सिगरा स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया है कि जिले की टीम का चयन ट्रायल 15 दिसंबर को होगा। सुबह 9 से 10 बजे तक वजन और 11 बजे से ट्रायल होगा। मंडलीय टीम का ट्रायल 18 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।