फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बना शैतान: मम्मी-पापा कह कर चिल्लाता रहा कक्षा तीन छात्र, बेरहम का नहीं पसीजा दिल

Thu, 15 Dec 2022 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कक्षा के बाहर एक शिक्षक बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर रहा है।  इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जरियारी में कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुरुवार को शिकायत भी की गई। छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक शिक्षक क्लास रूम के बाहर छात्र की पिटाई करता दिख रहा है। इसका वीडियो किसी ने क्लास रूम के अंदर व खिड़की के बीच से बनाया है। पिटाई से बच्चा कराह रहा है। वह बार-बार खुद छोड़ने की गुहार लगा रहा और कह रहा कि मम्मी-पापा बचा लीजिए। इसके बावजूद शिक्षक का दिल नहीं पसीजा।

वीडियो एक महीने पुराना, बच्चे ने स्कूल जाना छोड़ा

बच्चे की पिटाई से दूसरे विद्यार्थी भी सहमे दिख रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वीडियो एक महीने पुराना है। तभी से बच्चा गुमसुम है। स्कूल जाने से डर रहा है। जैसे ही स्कूल जाने की बात कही जाती है, वह कांप उठता है। रोने लगता है। शिक्षक ने बर्बरता की है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि छात्र की मां गुरुवार को गुहार लेकर आई थी। वीडियो भी दिखाया। हालांकि, वीडियो से शिक्षक व उसके विद्यालय की पहचान मुश्किल है। आरोप के आधार पर ही खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें