फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मैजिक की टक्कर से स्कूल जा रही छात्रा की मौत, चालक फरार

Fri, 06 Oct 2017 06:55 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
 सड़क पर दौड़ रहे एक डग्गामार मैजिक ने शुक्रवार को कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा नीति पटेल की जान ने ली। घटना वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट-मदेरवा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह की है। दिन में करीब 11बजे छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


 इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने उसे टक्कर मारकर भागने लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैजिक का खलासी गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक बृजेश की तलाश हो रही है। 

सामने घाट के पटेल नगर में रहने वाले बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी बृजेश पटेल की तीन बेटियों अनामिका पटेल, निति पटेल, गुड़िया और एक बेटा रूद्र प्रताप है। निति तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन


दिन में करीब 11 बजे नीति अपने घर से पैदल ही पास के कांवेंट स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दुर्गाकुंड निवासी मैजिक बृजेश मैजिक छोड़कर मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने खलासी चंदन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ लंका संजीव मिश्रा का कहना है कि मैजिक  में सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली भस्सी लदी थी। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें