फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक का कत्ल: बेटी के साथ करता था दरिंदगी, पत्नी के भाई ने बहन और भांजे के सामने ही मार डाला, ऐसे खुला राज

Wed, 13 Sep 2023 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर थाना इलाके में तांत्रिक की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने चार माह बाद खुलासा किया। तांत्रिक की हत्या पत्नी के भाई ने बहन और भांजे की मौजूदगी में की थी। तांत्रिक बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी तांत्रिक की गड़ासा से गला काटकर हत्या उसकी पत्नी के भाई ने की थी। घटनास्थल पर तांत्रिक की पत्नी और बेटा भी मौजूद था। वारदात की वजह अपनी ही बेटियों के साथ तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने से परिवार के लोगों का आजिज आना बताया गया है।  घटना के चार माह बाद यह खुलासा करते हुए चोलापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह तांत्रिक की पत्नी व उसके भाई और बेटे को गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बीते पांच मई की रात चोलापुर थाना क्षेत्र के एक तांत्रिक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। तांत्रिक के बेटे ने हत्या के आरोप में अपनी एक बहन के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कहना था कि जमीन विवाद की रंजिश में उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसके पिता की हत्या की है। 

जमीन विवाद में थी हत्या की आशंका

समय बीता, लेकिन पुलिस की जांच किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। चोलापुर थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि थाने का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने एएसआई सुधीर कुमार त्रिपाठी, एसआई राहुल मौर्या व उदय नारायण यादव और हेड कांस्टेबल रामजी यादव, अवध राज यादव व संजीव सिंह और कांस्टेबल रेखा सिंह की टीम गठित की। 

जांच में सामने आया कि जमीन विवाद की रंजिश में तांत्रिक की हत्या नहीं की गई है। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति को तांत्रिक के परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस को बताते रहने के लिए कहा गया। निगरानी के दौरान तांत्रिक के परिजनों पर ही शक गहराया और पूछताछ में वारदात की गुत्थी सुलझती चली गई।

छोटी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया तो बर्दाश्त नहीं हुआ
तांत्रिक की पत्नी ने बताया कि उसका पति गांजा पीकर अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था। अपनी 16 वर्षीय सबसे छोटी बेटी के साथ भी वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा था। इसके लिए उसे समझाया गया था, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं था।

जब तांत्रिक ने अपनी छोटी बेटी के साथ पांच मई की रात भी दुष्कर्म का प्रयास किया तो यह बर्दाश्त नहीं हुआ। तांत्रिक की पत्नी ने बताया कि घर में मौजूद अपने भाई और बेटे को आपबीती सुनाई। इस पर उसके भाई ने उसे और उसके बेटे को साथ लेकर गड़ासा से अपने जीजा का गला काट कर हत्या कर दी।

मुकदमे का वादी ही बना हत्या का आरोपी
चोलापुर थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि तांत्रिक के बेटे और पत्नी को पुलिस को गुमराह करने का बहुत प्रयास किया था। ग्रामीणों से पता लगा कि गांजे के नशे में धुत रहने वाला तांत्रिक झाड़-फूंक का काम करते समय घर आने वाली महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। इसलिए महिलाएं तांत्रिक के पास आना बंद कर दी थीं। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों की निगरानी के दौरान ही सामने आया कि तांत्रिक की हत्या से कोई दुखी नहीं था।
विज्ञापन

सभी ऐसे संतुष्ट प्रतीत होते थे कि जैसे किसी बड़ी मुसीबत से उन्हें मुक्ति मिल गई हो। इसी को आधार बना कर तांत्रिक के बेटे और पत्नी से पूछताछ शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद तांत्रिक की पत्नी ने स्वीकार किया कि हत्या जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र निवासी उसके भाई ने की थी। वह और उसका बेटा घटनास्थल पर खड़े थे। तीनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त गड़ासा गांव स्थित पोखरे से बरामद किया गया। चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमे के वादी को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें