फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के ईएसआईसी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी, आरोपी है सहकर्मी 

Thu, 29 Oct 2020 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स के साथ सहकर्मी ने छेड़खानी की। इसके साथ ही विरोध करने पर उसने उत्तर प्रदेश की युवतियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। प्रकरण को लेकर स्टाफ नर्स की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में राजस्थान निवासी मुकेश गुज्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स के अनुसार, वह एक कमरे में अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी। उसी दौरान अस्पताल का कर्मचारी मुकेश आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मुकेश ने उसके साथ ही उत्तर प्रदेश की युवतियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की।

इससे पहले भी मुकेश ने दो बार उससे छेड़खानी की थी। तब अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने पर मुकेश ने धमकी दी थी कि अगर वह मुंह नहीं बंद रखेगी तो उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा देगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें