फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लदा ट्रेलर फुटओवर ब्रिज में फंसा, काफी मशक्कत से पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। क्षेत्र के डंगरिया गांव स्थित नेशनल हाइवे पर बने फुट ओवरब्रिज में 220 केवी का ट्रांसफार्मर लदा ट्रेलर फंस गया। यह ट्रांसफार्मर झांसी से कोलकाता भेजा जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद उसे पार कराया गया।
विज्ञापन

गाड़ी चालक अमरेंद्र ने बताया कि 220 केवी का ट्रांसफार्मर झांसी से लादकर कोलकाता के लिए निकले थे। चार दिन से फुट ओवरब्रिज में फंसे हैं। ट्रांसफार्मर की ऊंचाई लगभग 25 फीट होने के के कारण नहीं निकल पा रहा है। कंपनी को सूचना दी गई है। कानपुर से आए मजदूरों ने ट्रेलर से ट्रांसफार्मर को एक सिस्टम पर उतारकर ऊंचाई कम करके ओवरब्रिज से पार कराया। चालक का कहना था कि यहां से निकल गए हैं, लेकिन पांच किलोमीटर आगे रखौना में भी फुट ओवरब्रिज है। वहां पर भी काफी मशक्कत करना पड़ेगी। इसी तरह चार माह पूर्व इंडियन एयरलाइंस से जुड़े पार्ट लदा ट्रक भी फंस गया था। जो चार दिन बाद निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें