टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए काशी नगरी में गुरुवार को हवन-पूजन किया गया। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अर्दली बाजार स्थित पांचोंवीर बाबा मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने हाथ में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर पूजन-अर्चन किया।
हवन का नेतृत्व कर रहे जतिन सिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी से भारतीय टीम की जीत के लिए आह्वान किया गया है। बाबा का आशीर्वाद खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा, ऐसी कामना की गई है। यह हवन खिलाड़ियों की जीत के लिए किया गया है।