इन इलाकों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है। पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और चिकित्सकों के अलावा अन्य किसी को आवाजाही पर छूट नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को होम डिलिवरी की छूट दी गई है। नगर निगम की ओर से इन इलाकों में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम लोगों की जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह गोदौलिया इलाके में सड़कों और दुकानों में सैनेटाइजेशन का काम किया गया है।
शहर में अब तक कोरोना वायरस के 9 मामले सामने आए हैं। जिसमें दो लोग ठीक हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया है, तो वहीं एक की मौत हो चुकी है। छह मरीजों का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।