पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार कर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी मृत पति के शव को घर ले आई। अभिषेक मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था। जो तीन वर्षों से मकान बनवाकर पत्नी खुशबू व बेटी मिस्टी के साथ रसूलगढ़ मोहल्ले में रहता था।
मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बहू और उसकी मां पर हत्या करने का शक जताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि बहू खुशबू के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पिता ने बताया कि बहू व उसकी मां आए दिन मेरे बेटे को प्रताड़ित करती थी, कमाई का सारा पैसा खुद रख लेती थी और मारपीट भी करती थी। इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज है।