फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजा जाए': रामचरित मानस विवाद पर काशी में बवाल, भड़के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती

Tue, 24 Jan 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए बयान पर काशी में भी बवाल हो गया। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा- मैं, केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि रामचरित मानस पर टिप्पणी करने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरित मानस पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का काशी में भी विरोध हुआ है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वालों की सही जगह जेल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं, केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि रामचरित मानस पर टिप्पणी करने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजा जाए। प्रदेश में अशांति और दंगा भड़काने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ये सब चर्च प्रायोजित वामपंथी टूल किट का ही हिस्सा हैं। टूल किट के तहत काफी प्रायोजित ढंग से हिंदुओं को असहिष्णु का तमगा देने का प्रयास हो रहा है। जितेंद्रानंद ने कहा कि पहले वे आपके धर्म ग्रंथों को गालियां देंगे। जब हिंदू धर्म के लोग इसका विरोध करने सड़क पर उतरें, तो कहा जाएगा कि सरकार और हिंदू समाज असहिष्णु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें