फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुआ-बबुआ को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले ये लोग तो...

Mon, 11 Jun 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के  श्रम, सेवायोजन और समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को बलिया में थे। यहां पर उन्होंने सपा, कांग्रेस बसपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बुआ-बबुआ को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजनीति अपने भविष्य के लिए नहीं लोगों के भविष्य के लिए की जाती है। सपा, कांग्रेस तथा टिकट बेचने वाली बसपा ये सभी दल मिलकर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए हैं, पर बुआ और बबुआ आपस में ही लड़कर समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने ये बातें डाकबंगले में पत्रकारों से कहीं।

मौर्य ने कहा कि बसपा को मैंने मुद्दों के लिए ही छोड़ा था, आज गरीब, पिछड़े तथा दलितों का सम्मान सुरक्षित है। भ्रष्टाचार हमें विरासत में मिला है जिसे सुधारने में समय लगेगा। हमने अपने कार्यकाल में 70 हजार युवाओं को नौकरी दी है। सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


बेल्थरारोड में विधायक धनंजय कनौजिया के आवास पर कहा कि सेवायोजन विभाग रोजगार के लिए युवाओं की सूची पोर्टल पर डाल रहा है, ताकि उन्हें रोजगार दिया जा सके, जिसकी वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मांगने नहीं हक छीनने को तैयार रहे कुशवाहा समाज 

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीखमपुर स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित जिला कुशवाहा समाज के अधिवेशन में कहा कि जो समाज अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए जागरूक होता है, उसे वह स्वत: प्राप्त होता है। हमने इतिहास बनाया है।

जब भी किसी ने हमारे समाज को धोखा दिया, उसे हमने धूल चटाई है। पिछड़ी जातियों में हमारी संख्या सबसे अधिक है। आज सब जान गए हैं कि कुशवाहा समाज एक हस्ती है।

हम उस हैसियत में है कि किसी भी पार्टी की सूरत बना सकते है तो बिगाड़ भी सकते हैं। कुशवाहा मांगने का काम न करे अधिकार छीनने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

भाजपा सरकार गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, आवास, गरीबों की बेटियों की शादी सरकारी खर्चे से कराना, मजदूरों के बेटी-बेटे अगर इंजीनियर या मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो सरकार उसका खर्चा दे रही है। आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारिक बनाएं। बहन बेटियों को आपको ले के आना चाहिए तभी जाकर इस चौकी की बात चौका तक जाती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें