फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद: 'केजरीवाल की रणनीति सफल नहीं होगी'

Thu, 27 Oct 2022 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग की थी। बुधवार को स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि करेंसी पर गौरी और गणेश की फोटो छपे, यह हम नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय करेंसी पर देवी लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाने की मांग पर संत समाज ने नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हिंदुओं को बांटने की कोई भी राजनीति और रणनीति सफल नहीं होगी।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग की थी। बुधवार को स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि करेंसी पर गौरी और गणेश की फोटो छपे, यह हम नहीं चाहते हैं। सबके आराध्य और पूज्य हमारे लिए पूज्य हैं। सेक्युलर देश में धर्माचार्यों को इसकी कोई आवश्यकता नहीं प्रतीत होती है। हमें यह कभी भी गवारा नहीं होगा कि मांस और मदिरा की दुकानों के गल्ले तक देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश के चित्र युक्त नोट जाएं। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि यदि आपका हिंदू प्रेम उमड़ा हुआ है तो दिल्ली दंगे के आरोपियों को चुपचाप पुलिस को सौंप दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें