फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के नाम पर सनातन धर्मियों से लिए गए सोने का हिसाब दें शंकराचार्य:स्वामी जितेंद्रानंद

Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के रामालय ट्रस्ट और जन्मेजय शरण के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति ट्रस्ट से हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामालय ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों से सोना दान में लिया।

विज्ञापन


यह सोना और रामालय न्यास के गठन से लेकर अब तक मिला धन किस उपयोग में आया है, इसका हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए। इसी तरह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति को भी पाई-पाई का हिसाब समाज के सामने रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के नाम पर मंदिर को लेकर लगातार विवाद खड़ा किया जा रहा है। पहले जन्मभूमि आंदोलन, फिर मुहूर्त और कोई अल्पसंख्यक मिट्टी लेकर के जा रहा है तो उसके नाम पर विवाद खड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें