फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022: सिटीजन फीडबैक देने में वाराणसी दूसरे नंबर पर, नगर आयुक्त की अपील- अधिक से अधिक लोग अभियान में लें हिस्सा

Wed, 27 Apr 2022 12:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक 30 अप्रैल तक होना है। अभी तक की स्थिति में वाराणसी दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें। 
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के मामले में वाराणसी दूसरे नंबर पर है जबकि फिरोजाबाद पहले नंबर पर है। अब तक वाराणसी का कुल सिटीजन फीडबैक का स्कोर 23,144 है। इतने लोगों ने ऑनलाइन आवेदन फीड किया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें।

विज्ञापन


फीडबैक देने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अधिक से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा लें। उनके सवालों के जवाब दें। जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के  फीडबैक देने के लिए ss-cf.sbmurban.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनसहभागिता और सकारात्मक फीडबैक से ही सफलता मिलेगी।

अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें शहर के नाम के साथ सफाई व्यवस्था कैसी है। सड़कों का हाल क्या है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन जैसे सवालों के जवाब देने होंगे। नगर निगम के कर्मचारियों को प्रचार प्रसार में लगाया गया है। सवालों के जवाब के आधार पर जो अंक प्राप्त होंगे। इसी आधार पर इनके अंकों को जोड़ के आधार पर नंबरिंग तय की जाएगी। इसी आधार पर वाराणसी को स्थान प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें