फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम के उत्पादन के लिए महिला किसानों को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महिलाओं के पोषण सुरक्षा में सब्जियों के योगदान को मंगलवार को शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में परिचर्चा की गई। इसमें भ्रमण के लिए अयोध्या और प्रयागराज जिले से 100 किसान शामिल हुए थे। इस मौके वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को आधुनिक और कम लागत वाली खेती के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त सब्जियों के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने किसानों को बाजार में अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने के तरीके बताए। डॉ. सुदर्शन मौर्या ने मशरूम उत्पादन के माध्यम से उद्यमिता विकास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मशरूम का सेवन करने से हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसे महिला किसान अपने घरों में आसानी से उगाकर कम समय में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम डॉ. पीएम सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार, वैज्ञानिक डॉ. शुभदीप रॉय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें