रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा-जम्मूतवी सुविधा एक्सप्रेस (82303) 11 मई से 15 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार कुल छह ट्रिप में चलेगी। वाराणसी और मुगलसराय में ट्रेन का ठहराव होगा।
इस ट्रेन में एसी-2 का एक, एसी-3 के छह और शयनयान के 11 व दो एसएलआर सहित कुल 20 कोच रहेंगे।
ट्रेन हावड़ा से रात 11:55 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन मुगलसराय सुबह 10:32 पहुंचेगी और 10:47 बजे छूटेगी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
लखनऊ स्टेशन पर शुक्रवार को 5:20 बजे पहुंचेगी। शनिवार तीन बजे ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन पहुंचेगी। जम्मूतवी-हावड़ा सुविधा एक्सप्रेस (82304) 13 मई से 17 जून के बीच प्रत्येक शनिवार छह ट्रिप में चलेगी।
जम्मूतवी स्टेशन से ट्रेन शनिवार रात 8:10 बजे चलेगी। होगा। रविवार शाम को 6:45 मिनट पर ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंचेगी। मुगलसराय में शाम 7:40 बजे ट्रेन पहुंचेगी। सोमवार सुबह 6:30 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी।
इस गाड़ी का ठहराव आसनसोल, प्रधानखुनटा, धनबाद, गया, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठान कोट कैंट, स्टेशनों पर भी होगा।