फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी अबू जैद मामलाः पाकिस्तानियों से दोस्ती बनी गले की फांस

Wed, 08 Nov 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आतंकी अबु जैद
विज्ञापन
मुंबई हवाई अड्डे से आजमगढ़ निवासी आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबू जैद की गिरफ्तारी की सूचना उसके पैतृक गांव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ में रह रहे परिवार के सदस्यों और गांववालों को हुई तो सियापा छा गया।
विज्ञापन


सोमवार को भी गांव में खामोशी छाई रही। अबू जैद के घर पर नाते, रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। एटीएस के बुलाने पर उसके पिता अलाउद्दीन गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ लखनऊ गए हुए हैं। घर पर मौजूद उसके बड़े पिता इम्तेयाज अहमद ने कहा कि पाकिस्तानों से दोस्ती उसे मंहगी पड़ गई।

इम्तेयाज अहमद ने बताया कि सउदी अरब में अबू जैद टेलीफोन का केबल बिछाने वाली कंपनी में काम करता था। उसके साथ काम करने वाले ज्यादातर पाकिस्तान के रहने वाले दोस्त हैं।
विज्ञापन


अबू जैद उन्हीं लोगों के साथ रहता था। इम्तेयाज अहमद ने बताया कि यूपी एटीएस ने अबू जैद को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। एटीएस के अधिकारियों का आरोप है कि अबू जैद अपनी मोबाइल से इंटरनेट के सोशल साइटों पर भड़काऊ और आप‌त्त‌िजनक पोस्ट किया करता था।

वह भारत में मुस्लिमों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कोई बड़ा धमाका करने के लिए चंदा इकट्ठा करवा रहा था। अबू जैद के बड़े पिता इम्तेयाज ने बताया कि अबू जैद के पाकिस्तानी दोस्तों ने उसके मोबाइल का इस्तेमाल किया।

जो उसके गले की हड्डी बन गई। वो किसी गलत कार्य में संलिप्त नहीं रह सकता। घर की माली हालत को देख इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ये भी कहा की उन्हें उम्मीद है कि अबु जैद बेकसूर साबित होगा। 
विज्ञापन

आठ माह से रखी जा रही थी नजर

अबू जैद के प‌िता - फोटो : अमर उजाला
अबू जैद के पड़ोसी मो. हारिस का कहना है कि अबू जैद शांत स्वभाव का है। गांव में उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। मो. हारिस का कहना है कि हम लोगों को बड़ा आश्चर्य हो रहा कि उसे इस आरोप में एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

अबू जैद  की गिरफ्तारी पर उसके दूसरे पड़ोसी एजाज अहमद भी हैरान-परेशान हैं। अबू जैद के घर पर परिवारवालों के साथ-साथ उसकी पत्नी अपने सात माह की बेटी को गोद में लेकर बेसुध कमरे में पड़ी हुई थी।

अबू जैद के घर वालों ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद अबु जैद के पास मौजूद सामान लेने के लिए एटीएस के लोगों ने लखनऊ बुलाया। जिस पर अबु जैद के पिता उसका सामान लेने के लिए लखनऊ गए हुए हैं। इस घटना के बाद गांव में सियापा छाया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी आजमगढ़ से पूर्व बिजनौर जिले में एसपी के पद पर तैनात थे। अजय कुमार साहनी ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व एटीएस और पुलिस के सहयोग से पकड़े गए चार संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान ही अबु जैद के नाम और पते की जानकारी हुई थी।

तभी से एटीएस इस पर नजर रख रही थी। एटीएस की टीम को जैसे ही फोन के जरिए पता चला कि अबु जैद अपने घर आने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने वाला है।

इस सूचना पर एटीएस की टीम डिप्टी एसपी अनुप यादव के नेतृत्व में मुंबई पहुंची और जैसे ही वह जहाज से नीचे उतरा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आजमगढ़ में पुलिस टीम विशेष सतर्कता बरत रही है। इस संबंध में जो भी आगे इनपुट मिलेगा। वह एटीएस सहित अन्य एजेंसियों के सहयोग के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें