फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की आत्मा की शांति के लिए अस्सी पर हुआ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के काशी से आवाज उठाई गई। बृहस्पतिवार को मेमोरियल यात्रा के दौरान अस्सी घाट पर सुशांत की आत्मा की शांति के लिए पूजन का आयोजन हुआ। मां गंगा की स्तुति के साथ ही अनुष्ठान दिन भर चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुशांत सिंह राजपूत के लिए मेमोरियल यात्रा आयोजित हुई। सुबह अस्सी घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हिवारकर और कुछ अन्य सहयोगी पहुंचे। इस दौरान सुशांत की आत्मा की शांति के लिए पूजन का दौर चला और उनकी तस्वीर को लोगों ने फूल माला पहनाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर ईश्वर से सुशांत और दिशा के लिए न्याय की मांग की। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि सुशांत की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा के तट पर यह आयोजन किया जा रहा है। गंगा आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके लिए कई दिनों से सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा था। एक दिन पूर्व पटना में सुशांत के लिए मेमोरियल यात्रा का आयोजन किया गया था, अब वाराणसी के बाद यह कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सुशांत भगवान शिव के बड़े भक्त थे, लिहाजा काशी में भी आयोजन और धार्मिक अनुष्ठान उनके लिए किया जा रहा है। इसके बाद कोलकाता में भी यह आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें