फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुलहीपुर में सिक्स लेन को लेकर की गई नापी, भवनों पर लगाया गया लाल निशान; नाला व सर्विस रोड भी बनेगा

Wed, 05 Aug 2026 10:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदौली के दुलहीपुर में सिक्स लेन परियोजना के तहत भूमि की नापी कर भवनों पर लाल निशान लगाए गए। दोनों ओर 82-82 फीट भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जहां सर्विस रोड और नाले का निर्माण होगा। अधिकारियों ने बताया कि निजी जमीन और प्रभावित निर्माणों के लिए नियमानुसार मुआवजे का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
नापी लगाते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ाव से गोधना मोड तक बने रहे सिक्स लेन को लेकर मंगलवार को दुलहीपुर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के लोगों ने लेन की दोनों पटरी पर 82-82 फीट जमीन की नाप कर लाल निशान लगाया। दुलहीपुर बाजार में भी सिक्स लेन के अलावा सर्विस रोड और नाले का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में लेन बनाने का काम चल रहा है। दुलहीपुर में सिक्स लेन और फोर लेन क्या बनेगा इसको लेकर लोगों में काफी चर्चा थी।

विज्ञापन




सिक्स लेन का निर्माण आरंभ होने के बाद दुलहीपुर बाजार के कुछ व्यापारियों और दुकानदारों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर विरोध दर्ज कराया था। अपने दुकान व अन्य निर्माण को बचाने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। 
विज्ञापन


उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना था कि सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा हटाया जाएगा और जिनके निजी निर्माण या भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उन्हें सरकार की ओर से तय मुआवजा भी दिया जाएगा। इस दौरान करीब तीन माह तक बाजार में लेन का निर्माण रुका रहा। 

विज्ञापन

फैसला आने के बाद लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाजार में दोनों ओर 12.5-12.5 मीटर जमीन पर तीन लेन की सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा मानक के अनुसार सर्विस रोड और नाले का निर्माण भी किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण जमीन कम पड़ रही थी। इसके लिए मुआवजे का प्रावधान किया गया है। इसी को लेकर जमीन की नाप की गई है। 

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एई पीएन त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में कम जमीन को देखते हुए डिवाइडर की चौड़ाई घटाकर 1.5 मीटर किया गया है जबकि अन्य स्थानों पर यह चौड़ाई 2.5 मीटर रखी गई है। कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार शीघ्र लेन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें