फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बन कर महिलाओं से उचक्कागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना के पुरानी चुंगी में पुलिस की वर्दी व जैकेट पहने दो बाइक सवार युवकों ने रिटायर्ड रीडर की पत्नी और बहन के साथ उचक्कागिरी कर उनके गहने उड़ा दिए।
विज्ञापन

शैल कुमारी स्वास्तिक गार्डेनिया के बी ब्लॉक के कमरा नंबर 113 में रहती हैं। उनकी बहन शिव कुमारी मऊ से 10 दिन पूर्व वाराणसी घूमने आईं थीं। दोनों बहने घर से सामान लेने के लिए बाहर निकली और खरीददारी करके वापस घर आ रही थी कि इसी दौरान दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और महिलाओं से कहा कि आप अपना सोने का चेन और कंगन निकालकर पर्स में रख लो इलाके में लूट और छिनैती हो रही है। पुलिस का आदेश है कि महिलाएं सोना पहनकर सड़क पर न चलें। दोनों महिलाओं ने पुलिस वाले कि बात मानकर अपना दो सोने का चेन और दो कंगन निकालकर पर्स में ज्यों ही रखना चाहा त्यों ही बाइक सवार पुलिस की वर्दी पहने युवक ने महिलाओं के हाथ से गहने छीन गिलट बाजार की ओर भाग निकले। दोनों महिलाओं ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें