उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। कोरोना से अब जिले के प्रख्यात जनरल सर्जन डॉ. मनीष धींगरा की मौत हुई है। वो एक अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे
विज्ञापन
सर्जन मनीष धींगरा को आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। डॉ. धींगरा की मौत से चिकित्सा क्षेत्र में शोक की लहर है।
शहर के मिशन अस्पताल में जनरल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. मनीष धींगरा काफी समय से यहां पर अपनी सेवा दे रहे थे। स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे। एक अक्टूबर को एंटीजेन किट से हुई जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
अगले दिन उन्हें यहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। गुरुवार सुबह उनकी मौत हुई तो चिकित्सा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक कई चिकित्सक भी इसके शिकार हो चुके हैं।